भारत
सगाई से पहले युवती का मर्डर, एकतरफा इश्क में दरिंदा बना युवक
jantaserishta.com
25 April 2024 11:50 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शव पड़ोसी के भूसा घर में तखत पर पड़ा मिला।
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के अंतू में सगाई से पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम से लापता युवती का शव बुधवार सुबह पड़ोसी के भूसा घर में तखत पर पड़ा मिला। पड़ोसी युवक, घर के पुरुष फरार हैं। अंतू क्षेत्र के छतरपुर रघना निवासी तुलसीराम वर्मा की 21 वर्षीय बेटी शालू इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद घर पर ही रही थी। उसके पिता ने करीब छह महीने पहले मोहनगंज निवासी शुभम वर्मा के साथ उसकी शादी तय की थी। बुधवार को शुभम के घरवाले सगाई के लिए आने वाले थे। शालू मंगलवार शाम लापता हो गई।
परिजन देर रात उसकी तलाश करते रहे। रात करीब एक बजे घरवालों ने शालू के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। रात में पुलिस जांच कर लौट गई। बुधवार सुबह गांव के प्रधान हरिनाम सिंह को पड़ोसी युवक की मां ने फोन कर बताया कि उसके भूसा घर में शालू की लाश पड़ी है। प्रधान की सूचना पर परिजन पहुंचे तो शालू की तखत पर खून से सनी लाश पड़ी मिली। युवती के भाई का आरोप है कि पड़ोसी युवक कहीं और शादी करने पर जान से मारने की कई बार धमकी दे चुका था। चार लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।
युवती की गोली मारकर हत्या में उसके भाई संतोष वर्मा ने गांव के ही जयचंद्र वर्मा, उसकी मां शांति देवी, चचेरे भाई करमचंद और करमचंद की पत्नी मीरा देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से पड़ोस का रहने वाला जयचंद, उसके पिता रामकिशन घर से फरार हैं। मृतका के भाई संतोष ने बताया कि शादी तय होने के बाद से जयचंद्र धमकी देने लगा था। वह शादी का विरोध कर रहा था। मृतका शालू दो भाइयों की इकलौती बहन थी। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
इलाके के छतरपुर में युवती की गोली मारकर हत्या को लेकर कुछ लोग भले ही प्रेम संबंध की चर्चा कर रहे हैं लेकिन अधिकांश इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि एकतरफा इश्क में युवक ने इतनी बेरहमी दिखाई। प्रेम होता तो दोनों घर से भाग भी सकते थे। कुछ भी होता प्रेम में युवक इस कदर निर्दयता से हत्या न करता। युवती की हत्या के बाद उसकी मां की बताया कि उसे घर से जाते किसी ने नहीं देखा। वह खुद की शादी के लिए भी तैयारी में जुटी थी।
बाजार जाकर सामान ले आती थी और अपनी भाभी के साथ सफाई में जुटी थी। शाम को भी वह भाभी के साथ घर में सगाई की तैयारी कर रही थी। अपनी सगाई के लिए खुद बाजार जाकर कई सामान खरीदकर ले आई। इसके बाद शाम करीब 4 बजे बाहर की ओर निकली तो दूर एक युवक खड़ा था। आसपास कुछ और लोग थे। उस ओर जाने के बाद वह लौटकर नहीं आई। बल्कि वह खुद भी किसी हाल में युवक से शादी नहीं करना चाहती थी। हत्या के बाद घर आई महिलाओं मे भी यही चर्चा रही कि उसे भगा सकता था। मारने की क्या जरूरत थी।
Tagsप्रतापगढ़प्रतापगढ़ न्यूज़प्रतापगढ़ पुलिससगाईहत्याक्राइम न्यूज़PratapgarhPratapgarh NewsPratapgarh PoliceEngagementMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





