भारत

रेप के बाद लड़की की हत्या, बिल्डिंग में लाश के सड़ जाने के बाद पुलिस को चला पता

jantaserishta.com
27 Nov 2021 11:21 AM IST
रेप के बाद लड़की की हत्या, बिल्डिंग में लाश के सड़ जाने के बाद पुलिस को चला पता
x

DEMO PIC

लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: मुंबई में एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुर्ला इलाके में स्थित एक खाली इमारत में लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर शव छोड़ दिया गया। शव से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी साल सितंबर महीने में कुर्ला इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। बेहोशी की हालत में लड़की को अस्पताल में पहुंचाया गया था। साकीनाका इलाके में एक ऑटो के अंदर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story