
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां पर रहने वाले पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी कि उनकी नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस में टेलर की दुकान चलाने वाले 55 साल के नन्हे कुरैसी ने छेड़छाड़ को अंजाम दिया. घटना के वक्त परिजन घर से बाहर गये हुए थे.
घर से निकलते हुए उन्होंने बड़ा भरोसा रखते हुए आरोपी से बच्ची की देखभाल करने के लिए बोला था. उन्होंने कहा था- घर पर बेटी अकेली है, जरा ध्यान रखना. मगर इस बीच घर में बच्ची को अकेला पाकर आरोपी छेड़खानी करने लगा. वापस लौटने के बाद परिजनों ने पीड़ित बच्ची की हालत देखी तो आवाक रह गये. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो घटना को सच पाया गया. पुलिस ने आरोपी नन्हे कुरैसी को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह का कहना है की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि 15 साल के दुकान चला रहे पड़ोस का टेलर ने घर में घुसकर बच्ची को गलत तरीके से छुआ था. सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की गयी तो सूचना का सत्य होना पाया गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





