भारत
नदी में डांस कर लड़की ने बनाई रील, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
jantaserishta.com
27 Jun 2023 2:50 PM IST

x
देखें वीडियो.
अयोध्या: अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धर्मनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर एक लड़की ने सरयू नदी में नहाते हुए फिल्मी गाने पर बोल्ड डांस कर रील बनाई तो लोग भड़क उठे। लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल लड़की के वीडियो पर तीखे कमेंट की बौछार करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अयोध्या पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। लड़की की तलाश की जा रही है। बता दें कि पिछले साल भी अयोध्या में राम की पैड़ी पर उस वक्त बवाल हो गया था जब एक पति ने अपनी पत्नी को नहाते वक्त किस कर लिया था। इस पर युवकों के एक दल ने अश्लीलता का आरोप लगाकर पति की पिटाई कर दी थी। तब राम की पैड़ी को वाटर पार्क समझना उस नव दंपत्ति पर इतना भारी गुजरा था कि शायद वे आजीवन इसे नहीं भूल सकेंगे।
इसी के साथ गुजारिश की जा रही है कि इस तरह के स्थल पर रील बनाने पर रोक भी लगाई जाए।
अयोध्या राम की पैड़ी से एक बार फिर वीडियो रील बनाती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल... pic.twitter.com/g1UH5d8DWF
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 26, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





