भारत

लड़की का अपहरण, सीसीटीवी में कैद वारदात, पिता को दिया गया धक्का

jantaserishta.com
20 Dec 2022 1:11 PM IST
लड़की का अपहरण, सीसीटीवी में कैद वारदात, पिता को दिया गया धक्का
x
देखें वीडियो।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना चंदुर्थी मंडल के मुदेपल्ले गांव की है।
अपहरणकर्ताओं में से एक, जिसने अपना चेहरा छिपाने के लिए कपड़ा बांध रखा था, लड़की को कार की ओर घसीटता हुआ और वाहन की पिछली सीट पर धकेलता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और लड़की को लेकर फरार हो गए।
कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास विफल रहा।
बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़की का पता लगाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है। जांच अधिकारी कार का पता लगाने के लिए क्षेत्र में राजमार्ग से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
लड़की के परिवार को उसी गांव के एक युवक के. जॉन की संलिप्तता का संदेह है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी एक साल पहले किशोरी को लेकर फरार हो गया था।
लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बाद में पुलिस आरोपी और लड़की को गांव ले आई और तब से वे एक-दूसरे से नहीं मिले थे।
लड़की के घरवालों ने हाल ही में उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story