भारत

बारात में लड़की का अपहरण, फार्म हाउस के सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस की तफ्तीश जारी

jantaserishta.com
6 Feb 2022 4:14 PM IST
बारात में लड़की का अपहरण, फार्म हाउस के सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस की तफ्तीश जारी
x
जानिए पूरा मामला।

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित गांव बसंतपुर सैतली के एक फार्म हाउस में भाई की बारात में आई किशोरी के अपहरण करने का मामला सामने आया है। चार युवक उसे बाइक पर अगवा करके ले गए। वारदात फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

गांव भिक्कनपुर निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी गांव बसंतपुर सैतली निवासी एक युवती के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम दूल्हा बारात लेकर गांव बसंतपुर सैतली स्थित फार्म हाउस में पहुंचा। शनिवार सुबह जब विदाई का समय आया तो ननद को कुछ रस्में करनी थीं। जब दूल्हे की बहन को बुलाया गया तो वह मौके पर नहीं थी। बाराती पक्ष के लोग किशोरी को देखने के लिए इधर-उधर गए ,लेकिन वह नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने फार्म हाउस के साथ-साथ गांव व आसपास के इलाकों में भी किशोरी की तलाश की गई।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस ने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में किशोरी एक युवक संग फार्म हाउस से बाहर जाती दिख रही है। सड़क पर जाते ही उसे दो बाइक पर सवार चार युवक जबरन दिल्ली मेरठ मार्ग की ओर ले गए। किशेारी को फार्म हाउस से बाहर लाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि आरोपी किशोरी को नोएडा ले गए हैं। आरोपी एक माह से किशोरी को अपने साथ ले जाने की योजना बना रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story