भारत

डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत स्थिर, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
24 April 2026 12:34 PM IST
डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत स्थिर, जांच में जुटी पुलिस
x
बेहद गंभीर घटना सामने आई है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज के पास रमना रोड के नजदीक नए बने डबल डेकर पुल से एक अज्ञात 22 से 23 साल की युवती ने नीचे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा कि लड़की डबल डेकर पुल से लगा रही है, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पी.एम.सी.एच.) में भर्ती कराया गया।
पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। लेकिन वह अभी पूरी तरह होश में नहीं है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर लगातार उसकी देखभाल कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, युवती के पास से कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है। सिर्फ एक सादा कागज मिला है, लेकिन उसमें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है जिससे उसकी पहचान हो सके। इसी वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
डीएसपी ने बताया कि जैसे ही युवती होश में आएगी और अपनी जानकारी साझा करेगी, उसके परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, युवती के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story