भारत

लड़की को पुलिसकर्मी पिता से जान का खतरा, बड़े अधिकारियों से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
14 July 2021 9:23 AM IST
लड़की को पुलिसकर्मी पिता से जान का खतरा, बड़े अधिकारियों से की शिकायत, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

बंधक बनाकर कार से उठा ले गए.

यूपी के कानपुर के बर्रा दामोदर नगर में रहने वाली उषा सिंह सेंगर ने अपने दारोगा पिता से ही जान का खतरा जताते हुए डीसीपी साउथ के यहां प्रार्थना पत्र दिया है. युवती के मुताबिक, 'उन्होंने दूसरी बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है. इसके बाद से पिता के सिर पर खून सवार है. वह दोनों की हत्या करने के लिए घूम रहे हैं. पिता के पुलिस में होने के चलते थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर सभी को मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है.'

लड़की ने कहा- दारोगा पिता से जान का खतरा
दरअसल, ये मामला बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर का है, जहां रहने वाली उषा सिंह सेंगर ने अपने दारोगा पिता से ही जान का खतरा बताते हुए डीसीपी साउथ के यहां अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने दूसरी बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है, इसके बाद से पिता के सिर पर खून सवार है और वह हम दोनों की हत्या करने के लिए घूम रहे हैं. पिता के पुलिस में होने के चलते थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर सभी को मदद की गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई है.
घर वालों के खिलाफ जाकर की कोर्ट मैरिज
ऊषा सिंह सेंगर ने बताया कि वह बीएड फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने गोविंद नगर थाना क्षेत्र निवासी बैंक कर्मचारी रमन पाल से शादी का प्रस्ताव रखा तो पिता बलराम सिंह सेंगर ने विरोध जताया. इसके बाद उन्होंने घर वालों के खिलाफ जाकर 24 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली और अब दोनों साथ रहने लगे हैं.
बंधक बनाकर कार से उठा ले गए
घर छोड़ने के बाद युवती के पिता गुंडों के साथ पहुंचे और जबरन रमन के पिता रामचंद्र पाल को बंधक बनाकर कार से उठा ले गए. रामचंद्र खुद भी दारोगा रह चुके हैं, अभी रिटायर हुए हैं. उन्होंने धमकी दी है कि 24 घंटे में मेरी बेटी घर नहीं लौटी तो तुम्हारा बेटा भी नहीं मिलेगा. इसके बाद से रमन और उसका परिवार दहशत में है. रमन का आरोप है कि उषा के पिता दारोगा हैं, इसके चलते उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है.
उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर से लेकर थाना, सीओ और डीसीपी साउथ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई भी इसका संज्ञान नहीं ले रहा है. प्रेम विवाह करने वाली ऊषा ने बताया कि उसके पिता गाजियाबाद में तैनात थे. कुछ महीने पहले ही उनके पिता का प्रमोशन हो गया और अब वह इंस्पेक्टर बन गए हैं. मौजूदा समय में उनकी ट्रेनिंग सीतापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में चल रही है, लेकिन वह ट्रेनिंग छोड़कर कानपुर में डेरा डाले हुए हैं. लगातार जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पीछा करने का प्रयास कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story