भारत

बीयर बार की चौथी मंजिल से कूदकर लड़की ने मौत को लगाया गले, बार में जबरन डांस कराने का आरोप

jantaserishta.com
13 Dec 2021 2:44 PM IST
बीयर बार की चौथी मंजिल से कूदकर लड़की ने मौत को लगाया गले, बार में जबरन डांस कराने का आरोप
x
एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कर्मचारी के बीयर बार की छत से कूदकर खुदकुशी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. आरोप है कि बार मालिक बार में काम करने वाली लड़की से जबरदस्ती डांस करवा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. मरने वाली लड़की की पहचान राखी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 21 साल थी. उसका पार्टी ऑर्गेनाइजर के साथ झगड़ा भी हुआ था.

बुध विहार की रहने वाली राखी अपनी बहन के साथ नॉर्थ एक्स मॉल में एक बार में नौकरी करती थी. जानकारी के मुताबिक राखी ने अचानक बार की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. घायल राखी को आनन-फानन में बीएसए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
मौका- ए- वारदात पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और राखी की बहन के बयान दर्ज किए. राखी की बहन ने पुलिस को बताया कि बार का मालिक उस पर डांस करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उसके साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती की जा रही थी. जिसके बाद बार मालिक और पार्टी ऑर्गेनाइजर से राखी का झगड़ा होने लगा और उसने गुस्से में आकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.
इस सनसनीखेज वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने बार और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं. डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि पार्टी में आए हुए मेहमानों और कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर जांच की जा रही है और ऑर्गेनाइजर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को राखी के खुद से स्लिप होने का भी शक है. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और अभी तक कोई भी पकड़ा नहीं गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story