कोचिंग जा रही छात्रा का मर्डर, कनपटी में सटाकर मारी गोली

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में कोचिंग जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर मनचले बादमाश ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मसौढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गई है। दिन के उजाले में सरेआम गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृत छात्रा की पहचान अनामिका कुमारी के रूप में की गई है। वह नदवां काजीचक निवासी कमलेश कुमार की बेटी थी। उसकी उम्र 17 वर्ष थी और कॉलेज में पढ़ती थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए आती थी। अपने रूटीन से वह सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी। रास्ते में मानिकचंद मोड़ के पास एक बदमाश युवक उसके पास आया और बकझक करने लगा। कुछ देर की कहा सुनी के बाद मनचले ने कमर से पिस्टल निकाल कर उसकी कनपट्टी में गोली मार दी। अनामिका गिरकर छटपटाने लगी और आरोपी युवक फरार हो गया।
घटना की सूचना पर मसौढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मसौढ़ी एसडीपीओ शुभम आर्य ने बताया कि अनामिका और आरोपी एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। उसकी भी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






