भारत
युवती को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही धमकी, वीडियो कॉल से हुई परेशान
jantaserishta.com
1 Aug 2023 9:05 AM IST

x
DEMO PIC
पुलिस जांच में जुटी.
नोएडा: नोएडा में रहने वाली एक युवती ने नोएडा के थाना फेस-2 थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक उसने आरोप लगाया है कि उसे लगातार पाकिस्तान से वीडियो कॉल आ रहे हैं। अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही हैं और उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की बात भी की जा रही है, जिससे वह काफी परेशान हो गई है।
युवती द्वारा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, उसने एक नेटवर्किंग साइट के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले निहाल से बातचीत शुरू की और उसे अपना नेटवर्किंग प्लान दिखाया था। जिसके बाद उस लड़के ने उससे दोस्ती करने की बात की। लड़की ने जब मना कर दिया तो लड़के ने उसे बदनाम करने के लिए उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की धमकी दी है। लड़की का यह भी आरोप है कि लगातार उसे पाकिस्तान के अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल और वॉइस कॉल आ रहे हैं, जिसमें लोग उसे अश्लील बातें कर रहे हैं और उसे मारने की भी धमकी दे रहे हैं।
यूपी पुलिस का कहना है कि उसने लड़के से दोस्ती से इनकार किया तो लड़के ने उसका नंबर सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर डाल दिया और अब वह काफी परेशान है। युवती ने काफी दिनों से परेशान होने के बाद नोएडा के थाना फेस-2 में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसपाकिस्तानी नंबरपाकिस्तानधमकीnoidanoida newsnoida policepakistani numberpakistanthreat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





