
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर युवती से दरिंदगी हुई है. दिल्ली से बिहार जा रही युवती खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली. उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है. काफी ब्लीडिंग होने से उसकी हालत ज्यादा खराब हो गयी थी. डॉक्टरों की टीम द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट का सर्जिकल कर उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती दिल्ली से बिहार अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जा रही थी लेकिन झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतरकर दूसरी ट्रेन का इंतज़ार कर रही थी, जहां भाटपाररानी क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों द्वारा इसे झांसे में लेकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. युवती का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
मेडिकल कॉलेज के अंदर महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है तो वहीं वार्ड के बाहर पुलिस का जबरदस्त पहरा है. कोतवाल और CO सिटी खुद मौके पर है. किसी को भी युवती से मिलने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों दीपक जायसवाल (ढाबा मालिक) और रोहित गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया है.
19/20 फरवरी की रात दिल्ली से बिहार जा रही युवती भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतर गई, जहां उसके साथ कस्बे के ही दो युवकों द्वारा गैंगरेप कर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया. युवती की काफी ब्लीडिंग होने से वह बेहोशी हालत में प्लेटफार्म के बेंच पर पड़ी थी. स्टेशन मास्टर ने पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस मौके पर आई और उसे PHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया. बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीर दिखाई तो युवती ने फौरन आरोपियों की पहचान कर ली, जिसके बाद से पुलिस ने बिना देरी किये घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.
युवती मूलतः बिहार की बगहा जिले की रहने वाली है, लेकिन पिछले कई सालों से वह दिल्ली में रह रही है. वह रविवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से बिहार जा रही थी कि रास्ते में झगड़ा हुआ और वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतर गई और वह गोरखपुर वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतज़ार कर रही थी.
Tagsदेवरियादेवरिया न्यूज़देवरिया पुलिसभाटपाररानी रेलवे स्टेशनबॉयफ्रेंडगैंगरेपDeoriaDeoria NewsDeoria PoliceBhatparrani Railway StationBoyfriendGang Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





