भारत

युवती से गैंगरेप: पहले बुलाया घर, फिर 3 युवकों ने इस तरह वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
11 Oct 2020 12:06 PM IST
युवती से गैंगरेप: पहले बुलाया घर, फिर 3 युवकों ने इस तरह वारदात को दिया अंजाम
x
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया.

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 22 साल की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने घटना के संबंध में तीनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में आईपीसी की धारा 376 डी के तहत केस दर्ज किया है. बताया गया है कि युवकों ने युवती को डरा-धमकाकर घर के बाहर बुलाया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता और तीनों आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवकों में से एक ने उसे घर से बाहर बुलाया, जिसके बाद तीनों आरोपी युवकों ने मिलकर डरा धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने युवती को इस घटना के बारे में किसी से न कहने की भी धमकी दी थी.

वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर महिला थाना ऊना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. डीएसपी अनिल मेहता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story