
x
बड़ा खुलासा
Patna पटना। बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में एक लड़की को इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक पहले लड़की को एक होटल में ले गया और फिर अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने सोमवार को फतुहा थाना में आकर इस घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि पीड़िता अपने भाई-बहन के साथ रहती है। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी फतुहा के रहने वाले चुन्नू से 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई। बताया गया कि पीड़िता उससे दूरी बनाने लगी, जिससे युवक नाराज हो गया। आरोप है कि इस बीच चुन्नू बीते 16 नवंबर को अचानक फतुहा पहुंचा और पीड़िता को फोन कर बुलाया।
पीड़िता जब चुन्नू से मिलने आई, तब वह तीन दोस्तों के साथ उसे एक काले रंग की गाड़ी में बैठाकर एक होटल ले गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि जांच में यह पाया गया कि दो लोगों ने उसके साथ अमानवीय कृत्य किया, जबकि अन्य दो ने पूरे घटनाक्रम में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर प्रत्येक पहलू पर सूक्ष्मता से अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों के पास से एक थार गाड़ी बरामद की गई है।
Tagsपटना गैंगरेपफतुहा गैंगरेपइंस्टाग्राम दोस्तीचुन्नू गिरफ्तारथार गाड़ी बरामदहोटल गैंगरेप मामलाबिहार पुलिस कार्रवाईसोशल मीडिया क्राइमपटना क्राइम न्यूज़फतुहा थानाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





