भारत

यौन शोषण के बाद युवती ने दी जान, दोस्त का पिता निकला आरोपी

jantaserishta.com
16 March 2023 11:53 AM IST
यौन शोषण के बाद युवती ने दी जान, दोस्त का पिता निकला आरोपी
x

DEMO PIC 

माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और वह घर में अकेली थी।
आगरा (उप्र) (आईएएनएस)| 14 साल की एक लड़की ने अपने दोस्त के 45 वर्षीय पिता द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ बलात्कार किया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने उस वक्त आत्महत्या कर ली, जब उसके माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और वह घर में अकेली थी।
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आरोपी की पहचान स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोनम कुमार ने कहा, शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर, पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) की धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया है, जो पहले धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत दर्ज की गई थी। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने अपने आप को कमरे में खुद को बंद कर लिया। साथ ही उसने परिवार से कोई बातचीत नहीं की।
लेकिन उसने हमें राघवेंद्र के अभद्र व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उसका पूरा समर्थन किया और लोक लाज के डर से पुलिस से संपर्क नहीं किया।
प्रभारी अधिकारी ने कहा, आत्महत्या करने से पहले लड़की को जो आखिरी कॉल आया था, वह आरोपी का था। उसके कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह पिछले कुछ दिनों से उसे बार-बार फोन कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story