भारत

मौत का LIVE वीडियो, बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत

jantaserishta.com
29 April 2024 4:26 PM IST
मौत का LIVE वीडियो, बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत
x
देखें वीडियो.
मेरठ: मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। लड़की की पहचान रिमशा के रूप में की गई है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन के 'हल्दी समारोह' में डांस कर रही थी।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को कई और लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को डांस करते हुए अचानक से घबराहट होती है। वह अपने सीने पर हाथ रखती है,और देखते ही देखते गिर जाती है। आनन-फानन में रिमशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, और बहन की शादी केवल करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story