युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप की मारपीट

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के एक ‘होमस्टे’ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह संगमचट्टी इलाके के कफलौं गांव की घटना है। शुक्रवार को युवती की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि कफलौं बेसिक्स होमस्टे में काम करने वाली 18 साल की अमृता रावत की कथित आत्महत्या की सूचना उसके परिजनों तक पहुंची। इसके बाद भंकोली गांव से उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के हालात को देखते हुए मृतका के परिजनों और गांव वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया और इसे हत्या बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने ‘होमस्टे’ के मालिक तथा एक कर्मचारी पर अमृता की हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट भी की।
एक ग्रामीण ने बताया कि फंदे से लटकी युवती का शव मामले के संदिग्ध होने की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवती के पांव जमीन को छूते दिखाई दे रहे हैं जो होमस्टे के कर्मचारियों की उसके आत्महत्या करने की बात को गलत साबित कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सका। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। होमस्टे के मालिक और एक कर्मचारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अमृता होमस्टे के मालिक के बच्चों की देखभाल करती थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






