भारत

गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर

jantaserishta.com
20 Sept 2026 8:47 AM IST
गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर
x
सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में रविवार रात करीब 2 बजे गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। गणपति उत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जमा थी। इसी बीच, अचानक पंडाल में बिजली का करंट फैलने से अफरातफरी मच गई।
अचानक बिजली का करंट फैलने से 2 लड़के और 3 लड़कियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद सभी पांचों पीड़ितों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों में से एक लड़की की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मसीना अस्पताल में भर्ती शेष तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।
इससे पहले, जलगांव के एक 25 वर्षीय युवक की मुंबई में लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ 'लालबागचा राजा' के दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जयदीप मेघराज नेमाडे के रूप में हुई।
मृतक के चाचा प्रमोद नेमाडे ने बताया कि वह 17 सितंबर की रात को निकले थे। हमें मेरे दूसरे बेटे का फोन आया जो उनके दोस्तों के साथ था, जिसके बाद हम तुरंत वहां पहुंचे। वह हर साल अपने चार दोस्तों के साथ वहां जाता था। उसे पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ था। जब वह लाइन में खड़े होकर अंदर गया, तो उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, इसलिए वह बाहर निकला और अचानक गिर पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story