भारत

केक खाने से लड़की की मौत, जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात आई सामने

jantaserishta.com
22 April 2024 8:20 PM IST
केक खाने से लड़की की मौत, जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात आई सामने
x
पढ़े पूरी खबर
पटियाला: पंजाब के पटियाला में बर्थडे पर केक खाने से लड़की की मौत मामले में बेकरी से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि केक में सिंथेटिक स्वीटनर की मात्रा अधिक पाई गई है. हालांकि अभी मौके से बरामद केक के सैंपल की रिपोर्ट एफएसएल लैब से आनी बाकी है.
दरअसल, मानवी नाम की लड़की का 24 मार्च को जन्मदिन था, जिसकी उम्र करीब 10 साल थी. परिजनों ने बर्थडे पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया गया था, जिसे लड़की के साथ मिलकर परिवार के लोगों ने काटा और खाया. इसके बाद सुबह करीब तीन-चार बजे बच्ची को उल्टी होने लगी. यह देख परिजन घबरा गए और बच्ची को लेकर पास के अस्पताल ले गए. लेकिन लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.
परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया. इसके बाद हेल्थ डिपार्मेंट ने ऑनलाइन केक सप्लाई करने वाली बकरी के ऊपर रेड कर वहां से स्टॉक में अन्य पड़े केक के सैंपल भरे थे, जिसकी रिपोर्ट हेल्थ डिपार्टमेंट के पास सोमवार को आई है. अभी की एफएसएल लैब की रिपोर्ट के आधार पर पूरा मामला साफ हो पाएगा. हेल्थ ऑफिसर का कहना है कि चार सैंपल में से दो सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं.
डॉक्टर विजय के मुताबिक सिंथेटिक स्वीटनर की मात्रा अधिक पाई गई है. हम अपनी रिपोर्ट के हिसाब से कोर्ट को इसकी जानकारी देंगे और बेकरी के ऊपर बनती पैनल्टी और कार्रवाई की जाएगी. जिस केक को खाने से मानवी की मौत हुई थी, उसके सैंपल की रिपोर्ट अभी एफएसएल लैब से आनी बाकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story