
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप।
शामली (उप्र) (आईएएनएस)| जिले के कांडला कस्बे में शौचालय में दम घुटने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। 12वीं कक्षा की छात्रा इशिका गोयल नहाने गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा और उसे बेहोश पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण गीजर से गैस का निकलना और वेंटिलेशन न होना बताया जा रहा है।
मृतक के पिता संजय गोयल ने कहा, '' इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।''
शामली के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुपम सक्सेना ने कहा, गैस गीजर आमतौर पर घरों में मौजूद होते हैं, लेकिन उनके वेंटिलेशन के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





