भारत

बाथटब में डूबने से बच्ची की मौत, तीन दिन बाद था जन्मदिन

jantaserishta.com
22 Nov 2022 9:06 AM IST
बाथटब में डूबने से बच्ची की मौत, तीन दिन बाद था जन्मदिन
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी कि 11 एवेन्यू सोसायटी में रविवार रात करीब 1 साल की बच्ची की बाथ टब में डूबने से मौत हो गई। 3 दिन बाद बच्ची का पहला जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। हादसे के वक्त माता-पिता ड्राइंग रूम में थे। विशाल सक्सेना का परिवार 113 एवेन्यू सोसायटी के टावर में किराए पर रहता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठे थे। उनकी 1 साल की बच्ची वही खेल रही थी। इसी बीच बच्ची अचानक बाथरूम में चली गई, जिसका पता परिजनों को नहीं चल सका। काफी देर बाद जब उन्होंने बच्ची को नहीं देखा तो ढूंढना शुरू कर दिया वह बाथरूम के पानी से भरे बाथ टब में मिली। आनन-फानन में बच्ची को ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story