
x
कार में खिड़की से बाहर निकल कर एक युवती बाहर की तरफ लटकी हुई है और कार की स्पीड काफी ज्यादा तेज है।
नोएडा के सेक्टर-49 में तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए एक युवती का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/4f7Em8pCFS
— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) October 31, 2022
नोएडा, 1 नवंबर (आईएएनएस)| तेज रफ्तार में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए युवती का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार में खिड़की से बाहर निकल कर एक युवती बाहर की तरफ लटकी हुई है और कार की स्पीड काफी ज्यादा तेज है। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने इसे रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। अब पुलिस युवती और कार दोनों की तलाश कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के आसपास का है। सोशल मीडिया पर इसे पुलिस आयुक्त और ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया गया है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कार नंबर के आधार पर युवती और कार को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





