Top News

युवती ने दी जान, पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, ब्लैकमेल से हुई परेशान तो खत्म की जिंदगी

jantaserishta.com
15 Dec 2023 9:05 AM IST
युवती ने दी जान, पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, ब्लैकमेल से हुई परेशान तो खत्म की जिंदगी
x

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिठूर क्षेत्र में 16 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि मोहल्ले का ही दबंग युवक सुमित उसे परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से लड़की ने ये कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि युवक ने लड़की का वीडियो बना लिया था, जिसके बाद वह बदनाम करने की धमकी दे रहा था.

पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों का आरोप है कि सुमित और उसका परिवार दबंग है. सुमित लड़की को दो-तीन साल से परेशान कर रहा था. स्कूल आते जाते समय छेड़छाड़ करता था. उसने नाबालिग के साथ रेप भी किया था.

लड़की के परिजनों ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि युवक की हरकतों से परेशान होकर उसके परिवार वालों से यहां तक कह दिया था कि सुमित अगर शादी करना चाहे तो शादी कर ले, लेकिन परेशान न करे. इसके बाद भी वह लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा, धमकी देता रहा. ब्लैकमेल भी कर रहा था, लेकिन शादी को तैयार नहीं हुआ.

आरोपी सुमित से परेशान होकर लड़की ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों का कहना है कि एक दिन पहले सुमित ने घर में आकर धमकी दी थी कि तुझे बदनाम कर दूंगा. उसने वीडियो भी बना लिया था.

जब लड़की ने सुसाइड कर लिया तो परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई. इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सुमित सोनकर व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में एसीपी विकास पांडे का कहना है कि एक लड़की के सुसाइड की सूचना मिली थी. परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का लड़का उसे परेशान करता था. उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story