वॉट्सऐप के जरिए लड़की ने की ठगी, झांसा देकर लाखों निवेश करवाए, फिर हुई रफूचक्कर

नई दिल्ली: वॉट्सऐप पर एक लड़की का मेसेज आया। इनवेस्टमेंट कर मोटी कमाई का लालच दिया गया। 40 साल के शख्स ने पहले इग्नोर कर दिया। दो दिन बाद फिर मेसेज आया और ट्रायल के तौर पर इंटरनैशनल गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश करने को कहा गया। पीड़ित झांसे में आ गया और एक हजार रुपये निवेश किए। एक वेबसाइट में सब कुछ तुरंत ऑनलाइन दिखने लगा तो उन्हें भरोसा हुआ। इसी भरोसे के दम पर उन्होंने 5 लाख 31 हजार रुपये लगा दिए। वेबसाइट पर उनका बैलेंस प्रॉफिट के साथ 31 लाख 11 हजार 641 रुपये दिखा रहा था। शाहदरा इलाके में रहने वाले शख्स ने जब अपना प्रॉफिट निकालने के लिए लड़की से कहा तो उसने तुरंत वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया। नॉर्थ ईस्ट जिले के साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





