भारत

लड़की ने दिया धोखा: ब्रेकअप के बाद लड़के ने कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी की मदद से आशिक गिरफ्तार, कही यह बात

jantaserishta.com
16 July 2021 12:50 PM IST
लड़की ने दिया धोखा: ब्रेकअप के बाद लड़के ने कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी की मदद से आशिक गिरफ्तार, कही यह बात
x
पुलिस ने सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) में एक दिल टूटे आशिक (Heart Broken Man) ने कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ (Damaged Cars) की. शहर के डीसीपी वेस्ट जोन में 27 वर्षीय एक शख्स ने गुरुवार देर रात कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए युवक ने कहा कि उसका कल ब्रेक अप हुआ, इसके बाद उसका दिल टूट गया और वह अवसाद में था, इसके कारण ही उसने कारों में तोड़फोड़ की. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस मामले की और तहकीकात कर रही है.
इससे पहले इसी साल मार्च में दक्षिण बेंगलुरु के चेन्नमनाकेरे अचुकट्टू में शाम करीब सात बजे नशे में धुत दो नाबालिग और एक 20 वर्षीय छात्र में भिड़ंत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने घरों के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों सहित लगभग 15 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. तोड़फोड़ की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए थे.
दूसरे दिन पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली थी. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लेकर काफी लंबी पूछताछ की गई थी. बाद में पता चला कि यह सभी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले के लड़के हैं और स्कूल ड्राप ऑउट हैं.
बेंगलुरु पुलिस का कहना था कि जब तीनों को हिरासत में लिया गया तो वह अपने आपको बेगुनाह बताने लगे, तीनों ने शराब पीने की बात स्वीकारी और कहा कि हमें गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना याद नहीं है, जब हमने सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उनके पास जवाब न था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story