भारत

बाइक पर जोखिमभरे स्टंट करना लड़की को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तार, वीडियो में देखें इनके कारनामे

jantaserishta.com
11 March 2021 8:37 AM IST
बाइक पर जोखिमभरे स्टंट करना लड़की को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तार, वीडियो में देखें इनके कारनामे
x

सूरत की सड़कों पर बिंदास होकर बाइक पर स्टंट करने वाले लड़की को ये करना महंगा पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सूरत के डुम्मस इलाके में स्टंट करने वाली इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया.

यह लड़की सूरत की सड़कों पर खुले हाथों से बाइक पर स्टंट कर लोगों की जान को जोखिम में डाल रही थी. दिलचस्प बात ये है कि लड़की बारडोली से सूरत सिर्फ बाइक पर स्टंट करने और वीडियो बनाने के लिए आती थी और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड कर देती थी.
अब सूरत पुलिस ने डुम्मस इलाके में स्टंट कर रही इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक मास्क ना पहनने को लेकर भी लड़की के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.


युवती का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने इसकी जांच की तो बाइक का रजिस्ट्रेशन बिलाल घांची नाम के व्यक्ति से था. उसने पुलिस को बताया कि बाइक को संजना उर्फ पिन्सी प्रसाद को फोटोग्राफी और चलाने के लिए दिया था.
पुलिस ने स्टंट करने वाली लड़की को को ढूंढ निकाला जिसके बाद पता चला कि वो बारडोली की रहने वाली है. युवती बाइक चलाने के लिये सूरत आती थी. वो कॉलेज में ग्रेजुएशन के सेकेंड ईयर की छात्रा है. उसके इंस्टाग्राम पर 3.27 लाख फॉलोअर्स हैं और अब तक 80 से ज्यादा बाइक पर स्टंट के वीडियो बना चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story