अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने आई थी लड़की, हुआ दुष्कर्म

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मरीज के एक अटेंडेंट से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, रामपुरहरि थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता एसकेएमसीएच में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने आई थी। आरोप है कि बुधवार की रात वह परिसर में टहल रही थी, तभी एक युवक आया और उसको जबरदस्ती बिल्डिंग के पीछे एक निर्माणाधीन भवन में ले गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा रही है। अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता का शुक्रवार को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






