भारत

युवती की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Feb 2023 3:09 PM GMT
युवती की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
देवरिया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सेवरही, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना सेवरही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2023 धारा 302/201 भादवि से सम्बन्धित एक युवती की नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी बरामद किया गया एवं घटना में सम्मिलित तीन नफर अभियुक्तों 1.कन्हैया यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 2. भरत यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 3. राहुल यादव पुत्र कन्हैया यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जपनद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
थाना सेवरही पर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़की की हत्या कर शव को कही छिपा दिया गया है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष सेवरही, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करते हुए मृतक लड़की के शव को गडंक नदी से बरामद किया गया तथा घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतका एक लड़के से प्रेम करती थी तथा घटना के दिन अपने घर में लड़के से बात कर रही थी उसी दौरान अभियुक्त कन्हैया यादव (मृतका का पिता) मौके पर पहुंच गया तथा गुस्से में आकर मान सम्मान व लोक लाज के डर से घर में रखे कुल्हाडी से मार कर लड़की की हत्या कर दिया तथा अपने भाई भरत यादव व पुत्र राहुल यादव के साथ मिलकर शव को छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर गंडक नदी में फेकवा दिया ताकि किसी को घटना के बारे में पता न चल सके।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 76/2023 धारा 302/201 भा0द0वि0
विवरण बरामदगी-
अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाडी।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-कन्हैया यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (मृतका का पिता)
2-भरत यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर(मृतका का चाचा)
3-राहुल यादव पुत्र कन्हैया यादव साकिनान राजपुर बगहा थाना सेवरही जपनद कुशीनगर (मृतका का भाई)
Next Story