भारत

प्यार की खातिर लड़की बनी किन्नर, प्रेमी ने दिया धोखा

jantaserishta.com
21 Dec 2022 4:37 PM IST
प्यार की खातिर लड़की बनी किन्नर, प्रेमी ने दिया धोखा
x
दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
हरिद्वार (आईएएनएस)| कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता। अब उत्तराखंड में ही देख लें। यहां किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
बात जब शादी की आई तो युवक ने कहा कि वह शादी तो किसी लड़की से ही करेगा। तब किन्नर ने ऑपरेशन करवा लिया और लड़की बन गया। हालांकि जिस युवक के लिए उसने यह सब किया, उसने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
घटना हरिद्वार के लक्सर की है। जहां बीती रात करीब दस बजे एक किन्नर ने पूरी तरह निर्वस्त्र होने के बाद शहर के बालावाली तिराहे पर जमकर हंगामा किया। किन्नर ने वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। किन्नर ने प्रेमी को पाने के लिए सड़क पर कपड़े उतार कर जमकर हंगामा किया।
किन्नर ने कहा कि युवक उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा है। युवक ने शादी का वादा किया था। जिसके चलते किन्नर ने ऑपरेशन से खुद को लड़की बनवाया, लेकिन अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। किन्नर बाइक पर सवार युवक को पकड़ कर शादी करने की मांग कर रहा था। बाद में युवक किसी तरह उससे बचकर वहां से भाग गया। करीब 40 मिनट तक रोड पर हंगामा चलता रहा। बाद में किन्नर भी निराश होकर वहां से लौट गया।
लक्सर पुलिस ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची थी, लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story