भारत

बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, पिता को खेत में खाना देने गई थी

jantaserishta.com
17 May 2026 5:00 PM IST
बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, पिता को खेत में खाना देने गई थी
x
चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फौरन नाजुक अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बच्ची अपने पिता को खेत में खाना देने गई थी, तभी छह कुत्तों ने उसे अपना निशाना बना लिया। कुत्तों ने उसके शरीर के एक या दो नहीं, बल्कि कई हिस्सों पर हमला किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फौरन नाजुक अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की ओर से किए गए समुचित उपचार के बाद अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, बच्ची अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
वहीं, जिस तरह से छह कुत्तों ने उस मासूम बच्ची पर हमला किया है, उसके बाद आसपास के लोगों में खौफ का माहौल है। लोगों को इस बात का डर है कि जिस तरह से इस बच्ची को इन कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है, इससे इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि आने वाले दिनों में ये कुत्ते अन्य लोगों पर भी हमला कर सकते हैं।
ऐसी स्थिति में लोगों के बीच अब इस बात की चर्चा है कि इन कुत्तों से निजात पाने के लिए क्या कदम उठाया जाए। उधर, बच्ची के परिजन इमरान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। परिजन ने बच्ची की मौजूदा हालत स्थिर बताया और कहा कि बच्ची कुत्तों के हमले में बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी। लेकिन, गनीमत यह है कि अब डॉक्टरों के समुचित उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है, जिसके बाद हम राहत की सांस ले पा रहे हैं।
परिजन के मुताबिक, बच्ची अपने पिता को खाना देने गई थी। इसी दौरान बागान में बच्ची ने गिरे आम को उठाना शुरू कर दिया। लेकिन, वहां मौजूद कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। हालांकि, वहां पर छह बच्चे थे, लेकिन वो सभी भाग गए। लेकिन, ये बच्ची वहीं पर रूक गई। कुत्तों ने बच्ची के सिर और गले पर हमला किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story