भारत

दवा कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर युवती गिरफ्तार, गैंग को कर रही थी ऑपरेट

jantaserishta.com
16 Aug 2023 12:38 PM IST
दवा कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर युवती गिरफ्तार, गैंग को कर रही थी ऑपरेट
x

DEMO PIC 

अब महिलाएं भी क्रिमिनल गैंग्स का हिस्सा बन रही हैं।
रांची: रांची में अब महिलाएं भी क्रिमिनल गैंग्स का हिस्सा बन रही हैं। रांची पुलिस ने शहर के सबसे बड़े मेडिकल स्टोर आजाद फार्मेसी के मालिक से 25 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में नेहा सोनी नामक एक युवती और उसके सहयोगी राजू वर्मा को गिरफ्तार किया है।
नेहा सोनी रांची के एक हिस्ट्रीशीटर छोटू खान के गिरोह की मेंबर है। छोटू खान को कुछ महीना पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके जेल जाने के बाद नेहा ही गैंग को ऑपरेट कर रही थी। नेहा और उसके सहयोगी राज वर्मा ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए आजाद फार्मेसी के मालिक मिन्हाजुद्दीन से 25 लाख की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी।
रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने मोबाइल के आईईएमआई नंबर के जरिए नेहा सोनी की पहचान की और उसे उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। नेहा ने पुलिस को बताया है कि वह जेल में बंद छोटू खान की प्रेमिका है और उसी के इशारे पर रांची के कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story