
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
महिला की फेसबुक पर एक विदेशी नागरिक से दोस्ती हुई, जिसने खुद को न्यूजीलैंड का रहने वाला बताया.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में ठगी के आरोप में पुलिस ने नाइजीरियाई युवक और मेघालय की एक युवती को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करके उनसे पैसे ऐंठते थे. एक महिला ने अबू रोड सदर पुलिस के पास लाखों की ठगी होने का केस दर्ज करवाया था.
सिरोही की एसपी ममता गुप्ता ने बताया, "महिला की फेसबुक पर एक विदेशी नागरिक से दोस्ती हुई, जिसने खुद को न्यूजीलैंड का रहने वाला बताया. दोस्ती बढ़ती गई तो विदेशी नागरिक ने उसे कहा कि वह उसके लिए कुछ महंगे गिफ्ट भेज रहा है."
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला ने पहले तो गिफ्ट लेने से इनकार किया. मगर, बाद में वह मान गई. फिर महिला को एक फोन आया कि आपके नाम से कुछ गिफ्ट आए हैं. उन्हें लेने के लिए आपको कस्टम डिपार्टमेंट में पेमेंट करनी होगी. तभी गिफ्ट आपको सौंपे जाएंगे.
जैसे ही महिला ने कस्टम की पेमेंट ऑनलाइन की, तो उसे फिर से एक फोन आया. इस बार महिला से कहा गया कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि विदेश से भेजे गए गिफ्ट काफी महंगे हैं और उनकी जांच की जाएगी. महिला को लगने लगा कि उसके साथ ठगी हुई है.
उसने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया. जांच शुरू हुई, तो पुलिस ने मेघालय के खासी हिल की रहने वाली 42 साल की फातिमा लिंगदोह और नाइजीरिया के रहने वाले 32 साल के अकने बेंजामिन को गिरफ्तार किया.
दोनों मिलकर लोगों से ठगी करते थे. उन्होंने ही महिला से झूठ बोलकर पैसे ऐंठे थे. पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने कई राज्यों में इसी तरह लोगों को करोड़ों रुपयों का चूना लगाया है.
आरोपियों ने बताया, "इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे. फिर उनसे दोस्ती करके महंगे गिफ्ट का लालच देकर ठगी करते थे." फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





