भारत

लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया, शौक के लिए कर दिया कुछ ऐसा काम

jantaserishta.com
26 May 2022 4:58 PM IST
लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया, शौक के लिए कर दिया कुछ ऐसा काम
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: 25 मई को महरौली थाने में एक युवक अपनी मां और बहन के साथ पहुंचा. उसने शिकायत दी की उसकी छोटी बहन का अपहरण हो गया है. पीड़ित परिवार ने बताया कि अपहरणकर्ता उसकी बहन के ही फोन से व्हाट्सएप कॉल कर रहा है और फिरौती की मांग कर रहा है. अपहरणकर्ता ने एक फोटो भी भेजी थी जिसमें लड़की के हाथ बंधे हुए थे और मुंह को कपड़े से बांधा गया था. शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्टिव हुई और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई.

केस की जांच करने के लिए महरौली थाने के एसएचओ पीसी यादव सबसे पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. यहां पुलिस ने पता किया कि आखिर लड़की घर से कितने बजे निकली थी? आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस को पता लगा कि 24 मई की शाम करीब 4:15 बजे लड़की अपने घर से निकली थी. इसके बाद पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी की फुटेज खंगाली लेकिन कोई दूसरा सुराग हाथ नहीं लगा.
उधर, अपहरणकर्ता ने मोबाइल तो बंद कर रखा था लेकिन वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार फिरौती की रकम की मांग कर रहा था. पुलिस ने जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो फोन की लोकेशन आगरा की निकली. 24 और 25 मई की रात 1:00 बजे जैसे ही पुलिस को आगरा की लोकेशन मिली, महरौली थाने की पुलिस तुरंत आगरा के लिए निकल पड़ी. पुलिस आगरा के ठीक उसी लोकेशन पर पहुंची जहां से उस कॉल की लोकेशन आ रही थी.
दिल्ली पुलिस ने उस इलाके के करीबन 50 होटलों में छानबीन की इस दौरान एक होटल में पता लगा कि उस लड़की ने उस होटल में 24 की रात को चेक इन किया था. पुलिस ने जब होटल के रिसेप्शन की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पुलिस ने देखा कि वह लड़की अकेली ही होटल में पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने होटल रूम में पहुंचकर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसे अपने शौक पूरे करने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. कई लोगों से उसने कर्ज लिया था जिसे उसे चुकाना भी था, इसलिए उसने अपने ही अपहरण की यह झूठी कहानी बनाई. खुद ही आगरा पहुंची और उसने अपनी फोटो घरवालों को भेजी. इतना ही नहीं वॉयस कॉलिंग एप के जरिए अपनी आवाज बदल कर उसने घरवालों से खुद ही बात की थी. इसके बाद पुलिस उस लड़की को लेकर दिल्ली पहुंची और जबरन उगाही का केस दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story