भारत

BIG BREAKING: ट्रेनर पर युवती ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए

jantaserishta.com
22 Sept 2024 12:53 PM IST
BIG BREAKING: ट्रेनर पर युवती ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
x
सांकेतिक तस्वीर
भाई भी इसी जिम में आता है.
आगरा: आगरा के खंदारी (हरीपर्वत) स्थित गोल्ड्स जिम में शुक्रवार की सुबह एक युवती के साथ बदसलूकी हुई। उसकी इज्जत पर हाथ डाला गया। आरोप है कि डाइट प्लान बताने के बहाने से मैनेजर/ट्रेनर केबिन में ले गया। उसके बाद उसने सारी हर्दें पार कर दीं। युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और दुराचार की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वारदात से युवती सहमी हुई है। युवती यमुनापार क्षेत्र निवासी है। स्नातक की छात्रा है। उसका भाई इसी जिम में आता है।
शुक्रवार की शाम युवती अपने पिता के साथ हरीपर्वत थाने आई। पुलिस से मिली। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत की। युवती ने उन्हें बताया कि सुबह वह अपने भाई के साथ जिम गई थी। जिम में उसे तीसरा दिन था। जिम ट्रेनर मनी नोटयाल ने उससे कहा कि डाइट प्लान बनाना है। उसी के हिसाब से उसे एक्साइज करनी होगी। वह उसे केबिन में बुलाकर ले गए। वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। कपड़े ऊपर करके उसके शरीर को बुरी नीयत से पकड़ने लगे। वह सहम गई। विरोध किया तो उसे गले लगा लिया। उसके कपड़ों में हाथ डाला। युवती ने जिम ट्रेनर पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए।
युवती ने पुलिस को बताया कि जिम ट्रेनर ने हरकत के दौरान उससे कहा कि यह उसकी ड्यूटी है। वह चेक करके ही डायट चार्ट बनाता है। वह जिम ट्रेनर को धक्का देकर बाहर भागकर आई। घर पहुंची। कॉलेज चली गई। कॉलेज में दिनभर विचलित रही। उसने हिम्मत जुटाई। अपने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। पिता ने उसे हिम्मत दी। साथ थाने लेकर आए। इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती के आरोप गंभीर हैं। उसकी बातचीत से पुलिस को लगा कि कुछ न कुछ जरूर हुआ है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 व 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। धारा 74, 75, 76 छेड़छाड़ और शील भंग से संबंधित हैं। 64(1) दुराचार से संबंधित है। दुराचार की धारा परिभाषा के आधार पर लगती है। युवती ने तहरीर में जो आरोप लगाए वह दुराचार की परिभाषा में आते हैं। इसी वजह से दुराचार की धारा भी लगाई गई है। आरोपि जिम ट्रेनर की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने गोल्ड्स जिम के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनर शुक्रवार की सुबह जिम आया था। युवती ने जिस केबिन में हरकत का आरोप लगाया है उसके अंदर कोई कैमरा नहीं है। बाहर से युवती केबिन में जाते दिख रही है। ट्रेनर युवती से कुछ देर पहले ही केबिन में गया था। युवती का केबिन से बाहर निकलते हुए भी फुटेज है। पुलिस ने सभी फुटेज कब्जे में लिए हैं। ट्रेनर की हरकत का जिम में अन्य कर्मचारियों का पता चल गया था। इसे लेकर भी जिम में विवाद हुआ था।
गोल्ड्स जिम फ्रेंचाइजी के संचालक मनोज यादव का कहना है कि आरोपित मनी नाटियाल उनका स्थाई कर्मचारी नहीं है। वह कमीशन पर काम करता है। उन्होंने हाल ही में फ्रेंचाइजी ली है। घटना के पीछे जिम को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए।
ताजनगरी में संचालित ज्यादातर जिम में कार्यरत ट्रेनरों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है। कई जिम ऐसी हैं जिनके ट्रेनरों का अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है। जिम में वे किसी न किसी युवती को जाल में फंसाते हैं। घर पर जानकारी होने पर बवाल होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story