भारत

युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया वायुसेना अधिकारी पर

Teja
25 Aug 2021 6:13 PM GMT
युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया वायुसेना अधिकारी पर
x
भागलपुर में कहलगांव की रहने वाली महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भागलपुर में कहलगांव की रहने वाली महिला ने बबरगंज थाना क्षेत्र के कमलनगर के रहने वाले वायुसेना अधिकारी सुमन कुमार के खिलाफ बबरगंज थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया है कि सुमन कुमार वर्तमान में पूर्णिया में वायुसेना स्थल में पदस्थापित है। महिला ने विंग कमांडर पर शादी करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के बाद जब दो बच्चे हो गये तो एक बेटे को लेकर सुमन भाग गया। जब वह उसके पास पहुंची तो सुमन ने उसे सरोगेट मदर कह दिया। महिला ने उसपर 2015 से यौन शोषण का आरोप लगाया है। केस दर्ज करने के बाद बबरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story