भारत

लड़की का अपहरण, नशा कराकर किया गया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो, और फिर...

jantaserishta.com
31 March 2021 4:32 PM IST
लड़की का अपहरण, नशा कराकर किया गया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो, और फिर...
x

DEMO PIC

फरार आरोपियों की तलाश जारी है...

राजस्थान के भरतपुर में 13 मार्च को एक नाबाल‍िग लड़की का अपहरण कर उसको नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक नाबाल‍िग आरोपी को पकड़ा है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पकड़े गए नाबाल‍िग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहे थे.
मामला कामां थाना इलाके का है जहां 13 मार्च को कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए.
इस घटना के बाद मामला दर्ज हुआ. इसके बाद आरोपियों की पुलिस को तलाश थी. कुछ समय बाद ही आरोपी पुल‍िस के हत्थे चढ़ गए
कामां पुलिस सीओ प्रदीप यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस में चार युवकों के खिलाफ नाबालिग बेटी का अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story