भारत
गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कहा- 'जो कहेगा वह गोली खाएगा, यही है बिहार सरकार'
jantaserishta.com
28 July 2023 12:51 PM IST

x
पटना: बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के लाठी और गोली चलाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो कहेगा वह गोली खाएगा, यही है बिहार सरकार। केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद नीतीश कुमार का उदय हुआ, फिर से नीतीश कुमार का दुर्भाग्य भरा सौभाग्य है कि उनके ही समय में जंगलराज आया।
उन्होंने जारी वीडियो में आगे कहा कि जब उनके मंत्रियों द्वारा कहा जाता हैं, जो करेगा वह गोली खाएगा। इसका मतलब है कि कोई बिजली, पानी, राशन, अपना अधिकार और अपना हक नहीं मांगे। यही बिहार सरकार है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार के कटिहार में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से 2 युवकों की मौत हो गई थी, इसके बाद गुरुवार को ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया।
उन्होंने गुरुवार को कहा कि जब बदमाशी करेंगे तो लाठी और गोली चलती ही है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री विरोधियों के निशाने पर आ गए।
Tagsबिहार सरकारगिरिराज सिंहबिहारबिहार न्यूज़बिहार बीजेपीबीजेपीBihar GovernmentGiriraj SinghBiharBihar NewsBihar BJPBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





