भारत
गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा वो लोगों को डरा रहे हैं
jantaserishta.com
25 April 2024 3:11 PM IST

x
बेगूसराय: बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम समुदाय से कह रहे हैं कि वो अपने बच्चों के साथ मतदान करने जाएं और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डालें। आखिर ओवैसी क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वो हिंदू समुदाय को डराने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वो मुस्लिमों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अपनी संख्या को सार्वजनिक करें?
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने सैम पित्रोदा के उस बयान को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने अमेरिका के विरासत कानून का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिका में अगर किसी अमीर व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो उसकी संपत्ति का 55 फीसद हिस्सा जहां सरकार ले लेती है, तो वहीं 45 फीसदी हिस्सा उसके बच्चों को सौंप दिया जाता है। हालांकि, पित्रोदा ने इस पर स्पष्टीकरण भी दिया था।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इन लोगों को अभी तक सत्ता भी नहीं मिली है और ये लोग आपकी संपत्ति छीनने पर आमादा हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं आपको स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर इस चुनाव में बीजेपी को सत्ता मिलती है, तो इंडिया गठबंधन चूर-चूर हो जाएगा। वैसे भी यह इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि घमंडिया गठबंधन है।"
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठी बातों का सहारा लेकर लोगों को बहलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है। वो डर गए हैं, अमेठी छोड़कर केरल चले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





