भारत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गिरिराज सिंह ने किया जोरदार पलटवार
jantaserishta.com
6 May 2024 3:01 PM IST

x
पटना: जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो भारत के पास कोई पटाखा नहीं है। देश के अंदर मुसलमानों का वोट लेने के लिए एक नई मुहिम छिड़ी है। कर्नाटक में मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ओबीसी और पिछड़े वर्ग के लोगों की हकमारी भी की जा रही है। लालू यादव, कम्युनिस्टों की जुबान बंद है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या सनातनी हिंदुओं का आरक्षण समाप्त करने की साजिश है? कांग्रेस पाकिस्तान की चर्चा कर रहा है। फारुख अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान चूड़ियां नहीं पहन रखा है, उसके पास परमाणु बम है। ऐसे में अगर पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो भारत के पास पटाखा नहीं है। फारुख का बयान देश तोड़ने वाला, आतंकवादियों, देशद्रोहियों को बल देने वाला बयान है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





