भारत

गिरिराज सिंह बोले, विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश

jantaserishta.com
5 May 2024 11:35 AM IST
गिरिराज सिंह बोले, विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश
x

फाइल फोटो

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले सोहेल उर्फ मौलवी की सूरत में गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही हिंदू धर्म पर तंज कसने पर गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और लालू यादव को भी निशाना बनाया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इसका खुलासा सूरत में पकड़े गए सोहेल नामक शख्स के जरिए हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नूपुर शर्मा, टी राजा जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सचेत हो जाएं, पीएम नरेंद्र मोदी केवल पिछड़ों के बेटा नहीं हैंं, बल्कि सनातन धर्म को भी ऊंचाई पर ले जाने का काम कर रहे हैंं। इनके खिलाफ साजिश रचने वालों को पहचानना होगा।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव के हिंदू धर्म के खतरे में होने के तंज पर भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी पूरी दुनिया जानती है कि आपने एमवाई समीकरण क्यों बनाया। आज पिछड़ों का हक मारा जा रहा है, लेकिन आपमें उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू, तेजस्वी, कम्युनिस्ट पार्टियां व कांग्रेस के लोग जब धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दे पाए, तो पिछले दरवाजे से मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण दे रहे हैं। कर्नाटक में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
भाजपा नेता ने कहा कि इससे पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। लेकिन लालू, तेजस्वी जैसे लोगों की जुबान पर ताला लगा है। यह देश के खिलाफ साजिश है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस साजिश को रोकने के लिए उनकी पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story