भारत

राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- 'वोट की खातिर भड़काने में लगे हैं'

jantaserishta.com
27 Feb 2024 4:20 PM IST
राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- वोट की खातिर भड़काने में लगे हैं
x

राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- 'वोट की खातिर भड़काने में लगे हैं'

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हिजाब के समर्थन में दिए बयान को लेकर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को 'व्याकुल भारत' बताते हुए कहा कि वे वोट की खातिर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि देश में सामाजिक, सौहार्द नहीं रहे, इसलिए वह दूसरों को भड़काने का काम करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात के दौरान हिजाब से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि महिला जो पहनना चाहती है, वो खुद तय करे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे 'व्याकुल भारत' हैं। उन्हें लग रहा है कि एक देश में एक कानून नहीं रहे। वे वोट की खातिर दूसरों को भड़काने का काम कर रहे हैं। यह कानून का देश है। कानून से काम चलता है और यही काम करेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी को कह देंगे कि यह पहनो, किसी को कह देंगे वह पहनो, लेकिन देश व्यवहार और कानून से चलेगा। राजस्थान के मंत्री के अकबर को आक्रांता बताए जाने के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। कांग्रेस ने भारत के महापुरुषों को नेपथ्य में डाल दिया था। अकबर मुगल शासक ही तो था, आक्रांता ही था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story