भारत

घुसपैठियों के लिए गिरिराज सिंह भी जिम्मेदार: मनोज झा

jantaserishta.com
25 Aug 2025 2:35 PM IST
घुसपैठियों के लिए गिरिराज सिंह भी जिम्मेदार: मनोज झा
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर तंज कसते हुए पूछा, "बिहार में घुसपैठिये हैं तो यह किसकी विफलता है?" उन्होंने कहा कि अगर बिहार में घुसपैठिये हैं तो गिरिराज सिंह भी गुनहगार हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। इसके बाद 1971 से आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर डिपोर्ट किया जाएगा। इस पर जवाब देते हुए राजद सांसद ने कहा कि 11 साल से एनडीए की सरकार है। बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है। गिरिराज सिंह भी इसी सरकार में शामिल हैं। अगर एक भी घुसपैठिया है, तो यह किसकी विफलता है? आप भी इसके लिए बराबर जिम्मेदार हैं।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि इनका काम ही झूठ बोलना है। लोगों को आज तक पता ही नहीं चल पाया है कि आपके पास कौन सा मंत्रालय है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक राजनीतिक खिलाड़ी की तरह काम कर रहा है, और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों पर चल रहा है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) किसके निर्देशों पर काम कर रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को खत्म करने और 'विपक्ष-मुक्त लोकतंत्र' की कल्पना को साकार करने की कोशिश कर रही है ताकि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को दबाया जा सके।
राजद सांसद मनोज झा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार का हर व्यक्ति, विशेष रूप से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ है। उन्होंने कहा कि यह बात अब जन-जन तक फैल चुकी है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सही समय पर उम्मीदवार की घोषणा हो जाएगी, और सभी को पता है कि हवा किस दिशा में बह रही है और कौन इसे बदल सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story