भारत
गिरिराज सिंह ने लालू यादव को दी चुनौती, हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन करके दिखाएं
jantaserishta.com
29 Sept 2022 9:52 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरएसएस को बैन करने के लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन करके दिखाएं।
सिंह ने लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव पहली बार 1990 में जब बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब वो इसी आरएसएस और बीजेपी का गुणगान किया करते थे, लेकिन आज वोट बैंक के लालच में वो पीएफआई जैसे संगठन की तारीफ कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने लालू यादव को चुनौती देते हुए ट्वीट कर कहा, "हमें आरएसएस का स्वयंसेवक होने पर गर्व है, क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह पीएफआई के सदस्य हैं? बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन कर दो।"
लालू यादव को 1990 की याद दिलाते हुए सिंह ने आगे कहा, "लालू यादव की याददाश्त कमजोर हो गई है, 1990 में जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब वे इस आरएसएस और बीजेपी का गुणगान कर रहे थे, आज वोट बैंक की जरूरत है तो पीएफआई की तारीफ कर रहे हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को पीएफआई पर बैन लगाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी बैन लगाने की मांग की थी। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो को यह चुनौती दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





