भारत

जिले में खराब फसलों की गिरदावरी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी: डिप्टी कमिश्नर

Shantanu Roy
8 April 2023 6:48 PM GMT
जिले में खराब फसलों की गिरदावरी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी: डिप्टी कमिश्नर
x
जालंधर। जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश/ओलावृष्टि से जिले में फसलों को हुए नुकसान का विशेष सर्वे युद्धस्तर पर गांवों में करवाया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डी.सी. जसप्रीत सिंह ने बताया कि सर्कल रैवेन्यू अधिकारियों द्वारा कृषि विशेषज्ञों की टीमों के साथ गांव-गांव जाकर फसलों के हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के 1005 गांवों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसे जल्द लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को अपनी क्षतिग्रस्त फसल की गिरदावरी को लेकर कोई समस्या आती है तो वह संबंधित सी.आर.ओ या कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीमों ने आज फिल्लौर और मैहतपुर क्षेत्र के खेतों में खड़ी फसलों की भी सैंपलिंग की है और 7 सैंपल कृषि मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ा है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story