वॉट्सऐप यूजर्स को तोहफा, बदलेगा मैसेज करने का अंदाज, पढ़े पूरी डिटेल्स

दुनिया के सबसे पॉप्युलर मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप पर यूजर्स को ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं. वॉट्सऐप (WhatsApp) ने यूज़र्स के लिए एक ऐसा तोहफा पेश किया है, जिससे उनकी चैट का एक्सपीरिएंस बदलने वाला है. वॉट्सऐप ने अपने बीटा यूज़र्स के लिए वॉलपेपर (Wallpaper) पेश किए हैं. WABetaInfo ने जानकारी दी है कि वॉट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा (android beta users) यूज़र्स के लिए 'Advanced Wallpaper' नाम का फीचर पेश किया है. जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सऐप यूज़र्स अपने हिसाब से चैट के बैकग्राउंड (background) का वॉलपेपर बदल सकते हैं. अब इसके लिए उन्हें 61 नए वॉलपेपर का ऑप्शन मिल जाएंगे.
ट्वीट के साथ WABetaInfo ने वॉलपेपर की डिज़ाइन की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि नए वॉलपेपर देखने में कैसे लग रहे हैं.
खास बात ये हैं यूज़र्स वॉलपेपर की ओपेसिटी को एडिट भी कर सकते हैं.
29 नए डार्क वॉलपेपर्स
पता चला है कि यूज़र्स 32 नए ब्राइट वॉलपेपर्स, 29 नए डार्क वॉलपेपर्स, कस्टम वॉलपेपर और सॉलिड कलर के बीच अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर आप पुराना वॉलपेपर चुनते हैं तो आप WhatsApp Archive से सेलेक्ट कर सकते हैं.
मिलेंगे कई ऑप्शन
अगर आप सॉलिड कलर को नए वॉलपेपर की तरह सेट करना चाहते हैं तो आप इसपर WhatsApp Doodle पर ला सकते हैं. WABetaInfo ने बताया है कि फिलहाल इसे बीटा यूज़र्स के लिए पेश किया गया है, और जल्द इसे स्टेबल वर्जन में सभी के लिए लॉन्च किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





