भारत
कर्मचारियों को सौगात, 5 फीसदी डीए बढ़ा और पेंशन पात्रता अवधि भी घटी
jantaserishta.com
6 July 2023 5:06 PM IST

x
DEMO PIC
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य की भूपेश सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है। राज्य के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा दिया गया है। वहीं, पेंशन पात्रता की निर्धारित आयु को तीन साल कम कर दिया गया है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष 1,000 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके साथ ही शासकीय कर्मचारियों की पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया गया है। स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति हेतु अहर्तादायी सेवा की अवधि को 20 से घटाकर 17 वर्ष की गई है।
कैबिनेट बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षकों के रिक्त 3,722 एवं सहायक शिक्षकों के 5,577 पद भरने के लिए भर्ती नियम को शिथिल करते हुए स्वीकृत सेटअप में विषयवार पदों की भर्ती की बाध्यता को हटाए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन द्वारा आम लोगों को सस्ते दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए बाजार मूल्य गाइडलाइन की दरों को 30 प्रतिशत घटाया गया है। जिसकी प्रभावशीलता 31 मार्च 2023 तक थी। इस छूट को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ सरकारडीए बढ़ाडीएchhattisgarhchhattisgarh newschhattisgarh governmentDA increaseDA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





