दिवाली से पहले रोड़वेज कर्मिकों एवं पैंशनर्स को तोहफ़ा- महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा

जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य सरकार कर्मचारियों के अनुरूप रोड़वेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके लिए निगम अध्यक्ष श्री आनन्द कुमार के अनुमोदन के बाद बुधवार को प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल ने आदेश जारी किए।
श्री डिडेल ने बताया कि रोडवेज के कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के 4 प्रतिशत वृद्धि हो जाने पर 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो गया है। इसके साथ ही निगम प्रबंधन राज्य सरकार से लगभग 210 करोड़ रुपये के लंबित फंड के भुगतान के लिए भी निरंतर प्रयासरत है जिससे पेंशनर्स और कार्मिकों को पिछले दो माह से लंबित वेतन पेंशन का भुगतान किया जा सके।
रोडवेज कर्मचारियों को बढे हुये महंगाई भत्ते का लाभ 01 जुलाई, 2023 से देय होगा। निगम के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






