भारत

स्कूल बस में दिखा विशालकाय अजगर, मची खलबली

jantaserishta.com
16 Oct 2022 6:09 PM IST
स्कूल बस में दिखा विशालकाय अजगर, मची खलबली
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
रायबरेली: यूपी रायबरेली में एक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिलने की घटना सामने आई है. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बस में इतना बड़ा अजगर देख लोगों हैरान रह गए. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को निकाल लिया है. टीम को इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब एक घंटे का समय लगा. गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था वरना बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.
गौरतलब है कि रेयान पब्लिक स्कूल की बस गांव में खड़ी थी. बस ड्राइवर यहीं से बच्चों को लेते हुए स्कूल जाता है. बस के पास ही कुछ बकरियां घास चर रही थीं. तभी एक अजगर निकल आया जोकि गांव वालों की आवाज से बस में घुस गया.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बस में अजगर घुसने की जानकारी जिला प्रशासन को दी. जिला प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और अजगर को रेस्क्यू करवाया.
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को निकाला जा सका. रविवार की वजह से स्कूल बंद था इसलिए किसी भी तरीके का कोई हादसा नहीं हुआ.
इस घटना को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली पल्लवी मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेयान स्कूल की बस में एक अजगर घुस गया है. सूचना के बाद टीम के साथ मैं पहुंची. जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग की टीम ने अजगर को निकाला. साथ ही उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story