भारत

नदी में विशालकाय मगरमच्छ, सर्प मित्र और युवकों ने किया रेस्क्यू

jantaserishta.com
29 Sept 2023 12:42 PM IST
नदी में विशालकाय मगरमच्छ, सर्प मित्र और युवकों ने किया रेस्क्यू
x
डोईवाला: उत्तराखंड एक हिमालयी प्रदेश है और इसके कारण यहां वन जीवों की खबरें आती रहती हैं। एक मामला डोईवाला में सामने आया है, जहां की सोंग नदी में कई दिनों से डेरा जमाकर रह रहे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाहै। इस मगरमच्छ के आने के बाद से यहां के स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। वहीं नदी में मगरमच्छ के होने की खबर के बार में सुनने के बाद लोग उसे देखने के लिए रोजाना नदी के किनारे भीड़ लगा कर खड़े हो जाते थे।
सौंग नदी के पास ही केशवपुर नाम की एक बस्ती है। उस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लच्छी वाला वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को इसकी जानकारी दी गई। एक्सपर्ट की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए आई भी थी, मगर ये टीम उस मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम रही।
वन विभाग की टीम के नाकाम होने के बाद सर्प मित्र भारत भूषण पेले को बुलाया गया। उसके बाद उनके साथ स्थानीय युवकों ने मिलकर उस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद इसे वन विभाग को सौप दिया गया। वहीं मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद यहां के लोगो ने चैन की सांस ली और भारत भूषण पेले को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story