भारत

रीवा के आम और मुरैना की गजक को भी जीआई टैग

jantaserishta.com
30 April 2023 10:11 AM IST
रीवा के आम और मुरैना की गजक को भी जीआई टैग
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के नौ और उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है, इसके चलते इन उत्पादों को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी। इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में जारी प्रयासों की सफलता बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में जीआई टैग मिलने पर प्रदेशवासियों की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि रीवा के आम की खुशबू, मुरैना की गजक की मिठास, शरबती गेहूं का स्वाद, ग्वालियर के कालीन, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, डिंडोरी की गोंड पेंटिंग एवं सुंदर कलाकारी से युक्त रॉट आयरन क्राफ्ट, जबलपुर का स्टोन क्राफ्ट, जो पत्थरों में जान फूंक दे, ये सब अब दुनिया के नक्शे में हैं।
उन्होंने कहा कि अब जी.आई. टैग वाले कुल 19 उत्पाद मध्यप्रदेश में हो गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी कला-संस्कृति को समेटे हुए आगे बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story